Daily horoscope: 1 अप्रैल 2026 राशिफल


मेष राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम की स्थिति दूरी वाली है। संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं चल रही है। अभी कोई ऐसा निर्णय नहीं लेना है, जिस निर्णय से आपको नुकसान हो। सोच समझकर निर्णय लेना है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय चल रहा है। डिस्टरबिंग टाइम है। शत्रु भी इस समय एक्टिव रहेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। आराम से रहिए। हरी वस्तु का दान करना, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि: स्वास्थ्य में थोड़ा सा एनर्जी कम फील करेंगे आप। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। फिर भी थोड़ा सा मन भावुक रहेगा और भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। व्यापार आपका सही चल रहा है, सही चलता रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: शुभ समय कहा जा सकता है। प्रेम की स्थिति बड़ी अच्छी है। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य भी ठीक है। बस कलह, कलह से बचना है। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में, भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि भी होगी। तो कुल मिलाकर ठीक-ठाक समय कहा जाएगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि: चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्वास्थ भी थोड़ा सा नरम फील करेंगे। प्रेम की स्थिति विवादास्पद है। संतान को लेकर के मन परेशान रहेगा, जो लोग संतान वाले हैं। जीवनसाथी की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय है। तो थोड़ा सा मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। लेकिन आगे आने वाला समय बहुत जल्द आपके पक्ष में आएगा और अच्छा फील करेंगे आप। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि: सिंह राशि की स्थिति अच्छी है और धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान पर काबू रखना पड़ेगा और अभी निवेश करने की स्थिति को थोड़ा रोकिए। बाकी स्वास्थ्य भी मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शने शने आप आगे बढ़ेंगे। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि: आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जैसा चाहेंगे वैसा होगा। प्रेम, संतान का भी साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि: मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता होगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। तो थोड़ा सा खर्चे पर एक दो दिन रुक जाइए। रास्ता निकल जाएगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।l

वृश्चिक राशि: आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: चोट-चपेट लगने का भय है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक-ठाक कहा जाएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय-समय पर आप आगे बढ़ते रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी ठीक-ठाक है। ओवरऑल लेकिन स्वास्थ्य को अभी हल्के में मत लीजिएगा। नीली वस्तु का दान करना, सूर्य को जल देना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *