एसएसजे परिसर में 7 अप्रैल को होगा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा


एसएसजे परिसर में 7 अप्रैल को होगा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कल 7 अप्रैल को एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

सभी छात्र छात्राओं की होगी जाँच

इस संबंध में परिसर के निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने जानकारी दी। शिविर के दौरान परिसर के समस्त छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जांच की जाएगी। जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा उचित डॉक्टरी परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। 

इस अवसर का लाभ उठाने का किया आग्रह 

परिसर के निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने सभी संबंधितों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक कार्यों के बीच स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *