Uttarakhand top news: उत्तराखंड प्रमुख खबरें

❇️ कैंची धाम का आज 62वां स्थापना दिवस है। आज सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।

❇️ देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

❇️ अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चितई क्षेत्र में रविवार को एक वाहन सड़क किनारे बने नाले में फंस गया। घटना चितई पार्किंग से कुछ आगे की बताई जा रही है। वाहन में छह लोग सवार थे। हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

❇️मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया।

❇️ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा (ऊधम सिंह नगर) के बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला।

❇️ पिथौरागढ़ में रं समाज के ग्रामीणों ने नाभीढांग में मूर्ति स्थापित करने पर जताया विरोध।

❇️ देहरादून पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक कथित ऑडियो क्लिप के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया था। इस ऑडियो क्लिप में उन्होंने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का नाम अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़ा था।

❇️ उत्तराखंड में देवभूमि परिवार कानून लागू हो गया है। राज्यपाल ने कानून को मंजूरी दे दी है। अब प्रदेशवासियों को देवभूमि परिवार आईडी मिलेगी। आईडी से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *