Uttarakhand दिनभर की प्रमुख खबरें

  • दुनिया के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा आज हरिद्वार के साईं शिव गंगा धाम में हुई। भव्य धार्मिक कार्यक्रम के दौरान 5210 किलोग्राम वजनी पारदेश्वर महादेव शिवलिंग की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ।
  • आज सचिवालय में सचिव गृह शैलेश बगौली की अध्यक्षता में राज्य में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं आदि के लिए कुल ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
  • उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ विजय कुमार जोगदण्डे ने आज सचिवालय में मीडिया को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया के तहत 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित हो चुके हैं। जबकि 12 प्रतिशत गणना फार्म को डिजिटाइज किया जा चुका है।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग कर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत अल्मोड़ा पुलिस की सघन चेकिंग – 112 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई- 03 वाहन सीज, 18 बाहरी व्यक्तियों का चालान, 15 व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन किया। पर्यटन सीजन एवं वीआईपी भ्रमण के दृष्टिगत जनपदभर में चेकिंग अभियान लगातार जारी।
  • राजधानी देहरादून स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगामी 29 जून को रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है।
    क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जहां कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • कर्णप्रयाग, चमोली में श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा से लौट रहे यात्रियों व स्थानीय व्यापारियों के विवाद में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 अभियुक्तों को चमोली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार किया। अभियुक्तों से 04 तलवारें एवं 02 मोटरसाइकिलें बरामद।
  • देहरादून पलटन बाजार स्थित दुकानों में लगी भीषण आग को फायर सर्विस टीम ने संकरी गलियों की चुनौती के बावजूद अपनी जान जोखिम में डालकर कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया।जवानों की तत्परता से आग को आगे फैलने से रोका गया, जिससे बड़ी मात्रा में संपत्ति सुरक्षित बची और कोई जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *