Almora: एलआर साह रोड पर यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन
आवश्यक सूचना-
अल्मोड़ा के कुछ विद्यालयो द्वारा अपने स्कूल के समय में किये गए बदलावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा स्कूली छात्रों की सुरक्षा एवं अवगमन की सुगमता हेतु एलआर साह रोड पर यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है।
संशोधित यातायात व्यवस्था- प्रातः 07:00 बजे से 09:00 बजे तक तथा दोपहर 12:30 बजे से 02:30 बजे तक फायर स्टेशन अल्मोड़ा से शिखर तिराहे की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
इस दौरान आवश्यकतानुसार यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।
उक्त समयावधि के अतिरिक्त एलआर साह रोड की यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति संचालित रहेगी।
अपील- संशोधित यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए पुलिस को सहयोग प्रदान करें तथा निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
