अल्मोड़ा: मल्ला महल में कल से लगेगा किताबों और लेखकों का मेला,  लिट्रेचर फेस्टिवल में किताबों पर होगी चर्चा

ऐतिहासिक मल्ला महल में तीन दिवसीय लिट्रेचर फेस्टिवल की तैयारी जोर शोर से चल रही है। ऐतिहासिक नगर अल्मोड़ा में किताबों और लेखकों का मेला, अल्मोड़ा नगर को बसाने वाले चंद शासकों के महल में लग रहा है। अल्मोड़ा में पहली बार होने जा रहे अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल में किताबों पर चर्चा होगी। उन्हीं किताबों के लेखकों के साथ और साथ में होंगी संगीतमय सुबहें और शामें। किताबों के साथ खूब जमेगा कुमाऊंनी गायकों का शमा, फोटो और कला प्रदर्शनी का भी रहेगा साथ।  कार्यक्रम में बच्चों के लिए भी कहानीकार उपलब्ध रहेंगे।  कहानीकार ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा अल्मोड़ा के वासियों को आमंत्रित किया गया है और अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस पल के साक्षी बनने को कहा। स्थान – मल्ला महल, अल्मोड़ा, दिनांक- 30 जून, 1 व 2 जुलाई 2023, समय प्रातः 9 से सायं 9 बजे तक प्रतिदिन।

युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां

इस आयोजन को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजक ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की सचिव डा0 बसुधा पंत ने बताया कि पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत, भगत सिंह कोश्यारी अपने अनुभव साझा करेंगें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कमेटी का किया गया गठन

तीनों दिन पं0 उदयभवालकर कार्य धुप्रद गायन, बसंती बिष्ट का जागर. रवि जोशी का सगुन निगुन, दास्तगोई, ठुमरी, कवि सम्मेलन, डी0 जी0 पी0 अशोक कुमार के साथ परिचर्चा, शिवानी जन्म शताब्दी समारोह वर्ष पर, पाठक, प्रकाशक व उनकी पुत्री इला पाँडे के साथ परिचर्चा हिमांशु जोशी के साथ परिचर्चा के साथ साथ रामलीला प्रस्तुति होगी। देश के जाने माने प्रकाशक मोतीलाल बनारसी दास, पैशविन बुक इंडिया ,राजकुल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, प्रभात प्रकाशन, आदि अपने साहित्य का स्टाल लगा रहे हैं। सूचना आदान प्रदान हेतु मीडिया सैल, कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। कोर कमेटी के सदस्यों वसुधा पंत, दीपागुप्ता, विनायक पंत, भूपेंद्र वालियाराजेश बिष्ट ,जय मित्र सिंह बिष्ट, मनोज गुप्ता ,कल्याण मनकोटी मनमोहन चौधरी, एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल (पत्रकार )हर्ष काफर अनुराग, आकांक्षा जोशी, ललित के नेतृत्व में सफल आयोजन हेतु कमेटी का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *