आज दिनांक 30 जून 2023 को “अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल” के अंतर्गत अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड की बहुचर्चित पुस्तक साइबर एनकाउंटर्स पर परिचर्चा हुई। कार्यक्रम में पुस्तक के लेखक पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड अशोक कुमार, के साथ ममता बिष्ट के संचालन में वर्तमान परिदृश्य में साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों के साथ ही पुस्तक के विभिन्न पहलुओं और वर्तमान में इसकी उपयोगिता के संबन्ध में चर्चा की। इस दौरान श्री अशोक कुमार ने *साइबर सुरक्षा से सम्बन्धित लोगों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कार्यक्रम में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
![](https://ankahismritiyan.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230630-WA0070-1280x853.jpg)
![](https://ankahismritiyan.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230630-WA0075-1280x1025.jpg)
साइबर अपराध से बचाव के लिए हमें सतर्क रहना चाहिए
पुस्तक के लेखक पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने साइबर अपराध से जुड़ी अनेक घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए हमें किस प्रकार सतर्क रहना चाहिए। साइबर अपराध और उससे पार पाने के लिए हमारे सामने क्या चुनौतियां हैं, इसकी भी उन्होंने जानकारी दी।
![](https://ankahismritiyan.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230630-WA0073-1280x853.jpg)
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
कार्यक्रम के दौरान नीलेश आनंद भरणे, आईजी कुमाँयू रेंज, रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा, ओशिन जोशी, सीओ आँप्स, सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा, राजीव कुमार टम्टा, सीओ संचार अल्मोड़ा, कोतवाल अल्मोड़ा अरुण कुमार सहित पुलिस कर्मी व अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजक डा0 वसुधा पंत, बी0एस0 मनकोटी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड कैमिस्ट एसोशिएसन/ उत्तराखण्ड बैटमिंटन एसोशिएसन के जनरल सेकेट्री, शेखर लखचौरा, अध्यक्ष बार एसोशियन अल्मोड़ा, विनायक पंत, एडवोकेट, डा0 दीपा गुप्ता आदि सहित नगर के युवा व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
![](https://ankahismritiyan.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230630-WA0072-1280x853.jpg)