राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह से मिले बिट्टू कर्नाटक, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा


राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह से मिले बिट्टू कर्नाटक, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह से शिष्टाचार भेंट कर अल्मोड़ा जनपद से जुड़े विभिन्न विकासात्मक, संगठनात्मक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।इस दौरान उन्होंने संगठन की गतिविधियों से भी राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया।

अल्मोड़ा जनपद की सांस्कृतिक,धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से देशभर में अपनी अलग पहचान

भेंट के दौरान बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा जनपद सांस्कृतिक,धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है,उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों को लगातार गति दे रही है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है।बिट्टू कर्नाटक ने भाजपा के संगठनात्मक विस्तार,बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। 

कार्यकर्ताओं के सुझावों को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा

कर्नाटक ने वर्तमान परिस्थितियों के द्रष्टिगत संगठन में युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया।राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बिट्टू कर्नाटक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अल्मोड़ा सहित उत्तराखंड के विकास और संगठन से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल की जाएगी तथा कार्यकर्ताओं के सुझावों को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा।इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की भावी रणनीति, जनसंपर्क अभियानों तथा विकास कार्यों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। 

भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा

बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है और उसी दिशा में कार्य करते हुए भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।भेंट के उपरांत बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि उनका उद्देश्य अल्मोड़ा की जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से जनपद के विकास कार्यों में तेजी आयी है। श्री कर्नाटक ने कहा कि वे भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को लगातार सरकार और संगठन के समक्ष उठाते रहेंगे, ताकि अल्मोड़ा का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *