चार प्रतिशत बढ़ा सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

Ankahi smritiyan logo photo freeimage.com

चार प्रतिशत बढ़ा सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारी के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरसल सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ गया है।निगम कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 42 के बजाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

शासन द्वारा जारी हुआ आदेश

सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार  13 जनवरी 2024 को राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया था। लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया। इसके तहत निगम कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 42 के बजाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *