Nainital दो बहनों के बीच मामूली कहासूनी, एक ने लगाई फांसी
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र के टांडा मल्लू गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। रविवार को दो बहनों के बीच हुए मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। विवाद के बाद बड़ी बहन शहनाज ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
पीड़ित परिवार के मुखिया मोहम्मद तामिल, जो पेशे से सांप पकड़ने का कार्य करते हैं, ने बताया कि घटना रविवार दोपहर की है। वह मकान के पहले मंजिल पर बैठे थे, जबकि उनकी दो बेटियां ऊपर की मंजिलों पर थीं। 19 वर्षीय शहनाज और उसकी बहन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़े के बाद शहनाज तीसरी मंजिल पर बने टिन शेड में चली गई और वहां चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई।कुछ समय बाद जब घर के अन्य सदस्य ऊपर पहुंचे तो उन्होंने शहनाज को फंदे से लटका देखा। परिवार वालों ने तत्काल उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
डॉक्टरों ने जांच के बाद शहनाज को मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार, शहनाज बीए की छात्रा थी और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी।उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक की लहर है और माता-पिता सहित अन्य सदस्य बेसुध हैं।
मामले की पुष्टि करते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था।
आज की खबरें
- विशेषज्ञ डॉक्टरों से लेकर मरीजों की सुविधाओं तक, संजय पाण्डे ने उठाई जनहित की आवाज

- अल्मोड़ा–क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के आवागमन हेतु यातायात डायवर्जन प्लान

- Daily horoscope: 8 सितम्बर राशिफल

- Ekadashi aarti: एकादशी माता की आरती

- SSJ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट देहरादून में ‘भारत गौरव सम्मान’ से सम्मानित

