असहाय, वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद कर सुगम दर्शन करा रही नैनीताल पुलिस, श्रद्धालुओं ने जताया आभार

🙏 असहाय, वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद कर सुगम दर्शन करा रही नैनीताल पुलिस, श्रद्धालुओं ने जताया आभार! 🌸

🔥 कैंची धाम में टूटा भीड़ का रिकॉर्ड, लेकिन नहीं टूटी व्यवस्था; श्रद्धालुओं ने खुद सुनाई प्रबंधन की सफलता की कहानी! ❤️

🚨 आस्था, सेवा और सुरक्षा का संगम: श्रद्धालुओं की उम्मीदों पर खरी उतर रही नैनीताल पुलिस 🚨

श्री कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शनों हेतु उमड़े श्रद्धालुओं के विशाल जनसैलाब के बीच नैनीताल पुलिस पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए हुए है।

🔹 एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं बुलेट से लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं।

🔹 पुलिस कर्मी वृद्ध, दिव्यांग, असहाय एवं जरूरतमंद श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता कर रहे हैं तथा उन्हें सुरक्षित और सम्मानपूर्वक दर्शन कराने में सहयोग दे रहे हैं।

🔹 दृष्टिबाधित श्रद्धालु श्री दिनेश श्रीवास्तव (टिंकू), निवासी घाटमपुर, रामपुर को नैनीताल पुलिस द्वारा विशेष सहायता प्रदान कर बाबा के दर्शन कराए गए।

🔹 जंगलात बैरियर सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस जवान वृद्ध श्रद्धालुओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें शटल बसों में बैठाने एवं सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं।

🔹 सुगम एवं सरल यातायात व्यवस्था, निरंतर संचालित शटल सेवाओं तथा पुलिस के प्रभावी प्रबंधन से हजारों श्रद्धालु व्यवस्थित रूप से बाबा के दर्शन कर रहे हैं।

🔹 श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगातार बनी हुई हैं और बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब निरंतर उमड़ रहा है, फिर भी पुलिस एवं प्रशासन की टीम पूरी मुस्तैदी से व्यवस्थाओं को संभाले हुए है।

🔹 नैनीताल पुलिस का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और सुगमता के साथ दर्शन का लाभ मिल सके।

🙏 “मानवता की सेवा सर्वोपरि” — इसी भावना के साथ नैनीताल पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा में निरंतर समर्पित है।

नैनीताल पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प। 👮‍♂️🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *