13 सितंबर, शुक्रवार राशिफल: जानें आज का राशिफल

13 सितंबर, शुक्रवार राशिफल: जानें आज का राशिफल







मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। स्वास्थ्य में चली आ रही समस्याओं का आज समाधान होगा। यदि कुछ नए कार्य की शुरुवात करने जा रहे हैं तो आप उसमें कामयाब रहेंगे। आज माता पिता की बात से आप कुछ नाराज हो सकते हैं।
 


वृषभ राशि

आज आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को नजरंदाज करने से बचना होगा। आज जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें।आज शेयर मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए अच्छा साबित होगा। आज इधर उधर की बातों को ना सुने और किसी की भी बातों पर विश्वास ना करें।

मिथुन राशि


आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा साबित हो सकता है। घर में वाद विवाद की वजह से कुछ परेशान रह सकते हैं। वाणी व व्यवहार में आज नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज माता पिता की बातों पर शयन देने की आवश्यकता है ।

कर्क राशि

आज स्वास्थ्य के हिसाब से दिन कुछ कमजोर साबित होगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें। आज आर्थिक परेशानी खत्म होगी। आज चिड़चिड़ा पन होने की वजह से बनते कार्य बिगड़ सकते हैं।

सिंह राशि


आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा साबित होगा। लंबे समय से अटका कार्य आज पूरा होगा। आपको  किसी कानूनी मामले में समस्या रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कन्या राशि 

आज जल्दबाजी के कामों से बचें। आज वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आपको पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। आज एक साथ कई लाभ हो सकते हैं जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशि

सेहत के मामले में आज दिन कमजोर साबित होगा। आज मित्रों से कुछ नाराजगी रह सकती है। विरोधियों से सावधान रहें । अधिक कार्य होने की वजह से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा साबित होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको सबको साथ लेकर चलना होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपके सभी कार्य पूरे होंगे। नौकरी तलाश युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु राशि

आज बड़े कार्यों को कल के टाल दें । व्यापार में आज किसी अपने से धोखा मिल सकता है। आपको  जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आपके मन में  प्रतिस्पर्धा का भाव  बना रहेगा। आज कोई भी कार्य को करने में अधिक समय लगेगा।

मकर राशि

आज का दिन तनाव भरा रह सकता है। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आज व्यापार में लाभ होगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


कुंभ राशि

आज का दिन ऊर्जावान भरा रहेगा। नए कार्यों को करने के लिए रुचि जागृत होगी। आज वाद विवाद में ना पड़ें ।परिवार के सदस्यो के साथ  आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आज किसी उपहार मिलने की संभावना है।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। घर में किसी के स्वास्थ्य बिगड़ने से आज थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज किसी की कही सुनी बात पर विश्वास ना करें।











Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *