श्री रामलीला समिति महानगर लखनऊ द्वारा आयोजित 80 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आयोजित खेल कूद समारोह का आयोजन टेबल टेनिस प्रतियोगिता के साथ आज प्रारंभ हो गया है। टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रसिद्ध प्रशिक्षक सुनील जोशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश जोशी महासचिव महेंद्र सिंह रावत रामलीला समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी व महासचिव हेम पंत, संयोजक के एन चंदोला उत्तराखंड महापरिषद के संरक्षक दीवान सिंह अधिकारी सचिव मंगल सिंह रावत सामाजिक कार्यकर्ता व पार्षद भूपेंद्र शर्मा व त्रिलोक अधिकारी के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ रामलीला समिति के कर्मठ कार्यकर्ता दीपक पांडे दीनू, विनोद पन्त बीनू, गिरीश जोशी, अनिल जोशी बृजेश मेहता, संजय श्रीवास्तव, सेवा निवृत्त फ्लाइंग ऑफिसर बीपी पांडे, के के पांडे कन्हैया, दिनेश पांडे, महेंद्र पन्त, नीरज लोहानी, नीरद लोहानी, हरीश लहुमी, तारा दत्त जोशी घनानंद जोशी, दीपेश पांडे, संजय पांडे,नीरज पन्त, रसिक मोहन श्रीवास्तव,नवीन चौधरी, बलवंत देवड़ी, बांके लाल आदि भी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग लगभग 55 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक का परिणाम 40 वर्ष आयु वर्ग में सौरभ सिंह, आकाश ,गगन सिंह और यश सिंह चौहान अपने-अपने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किए हैं। 41 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में अरुण, मधुप सिंह, राम मिश्रा अनुभव अग्रवाल ,डॉक्टर फैजान अहमद ,अनुराग अग्रवाल, डॉक्टर अभिषेक तिवारी, डॉक्टर विश्वास वर्मा ने अपने-अपने ग्रुप के मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया है। 60 वर्ष से अधिक के ग्रुप में अतुल जोशी, कैलाश सिंह पांगती, बी एन सिंह, आरके टंडन, हरीश भट्ट, हरीश सिंह नेगी, दीपक सिंह ने अपने-अपने ग्रुप के मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया है। रामलीला समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी व महासचिव हेम पंत ने बताया कि टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं सर्वजीत सिंह बोरा, देवेंद्र मिश्रा एवं मनोज निगम द्वारा संपन्न कराई जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को अपराह्न 3.00 बजे से बच्चों और महिलाओं की प्रतियोगिताएं होने के साथ-साथ विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण का भी कार्यक्रम होगा। देवेन्द्र मिश्रा। मीडिया प्रभारी।
