सुमित्रानंदन पंत स्मृति एवं लोक संरक्षण समिति ‘का गठन 

सुमित्रानंदन पंत स्मृति एवं लोक संरक्षण समिति ‘का गठन 

आज कौसानी स्थित श्रीमद् भगवत गीता भवन के कैप्टन दौलत सिंह महरा व्याख्यान कक्ष में महान हिन्दी साहित्यकार एवं प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानन्दन पंत जी की जयंती के अवसर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

विभिन्न पदाधिकारियों का चयन

बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चन्द्र खण्डूरी जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। 

बैठक में सर्वसम्मति से “सुमित्रानन्दन पंत स्मृति एवं लोक संरक्षण समिति” के गठन किया गया । समिति के गठन के साथ विभिन्न पदाधिकारियों का चयन निम्न प्रकार किया – 

अध्यक्ष बलवन्त सिंह नेगी (जिला पंचायत सदस्य कौसानी )

उपाध्यक्ष – बच्चन आर्य (पूर्व प्रधान कौसानी)

सचिव – डॉ. महेन्द्र सिंह महरा ‘मधु’ कौसानी

कोषाध्यक्ष – चन्द्रेश सिंह बिष्ट, ग्राम कौसानी

उप सचिव – रविन्द्र सिंह (पूर्व प्रधान ग्राम कौसानी)

उपाध्यक्ष (महिला) – निर्मला महरा, ग्राम कौसानी

सदस्य –

कृष्ण कुमार सिंह महरा, ग्राम कौसानी 

अनुल कुमार सिंह महरा, ग्राम कौसानी

पंकज सिंह ग्राम कौसानी

समिति का उद्देश्य कौसानी की साहित्यिक एवं लोक सांस्कृतिक परम्पराओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना रहेगा।

कौसानी हिन्दी साहित्य और लोक संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि कौसानी केवल प्राकृतिक सौन्दर्य का केन्द्र नहीं, बल्कि हिन्दी साहित्य और लोक संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है। इस धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता है।

बैठक में पारित प्रमुख प्रस्तावों में यह निर्णय लिया गया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष 

20 मई को कौसानी की प्रथम कुमाउनी कवयित्री देवकी महरा  जी के नाम व जाने माने साहित्यकार यमुना दत्त वैष्णव ‘अशोक ‘ जी के नाम पर पुरस्कार प्रदान किया जायेगा ।

   बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कौसानी में एक भव्य लोक भवन के निर्माण हेतु प्रयास किए जाएंगे, जिसमें थियेटर, आर्ट गैलरी एवं लोक साहित्य तथा हिन्दी साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़ी गतिविधियाँ संचालित की जा सकें।

बैठक में निम्न प्रकार उपस्थिति रही—

अतुल सिंह महरा, चन्द्रेश सिंह बिष्ट, कमल सिंह नेगी, हरिविनोद सिंह महरा, निर्मला महरा,कृष्ण कुमार सिंह, कमल कोरंगा, पूरन सिंह रावत, भुवन सिंह भण्डारी, पंकज सिंह, डॉ. महेन्द्र सिंह महरा ‘ मधु’, पंकज गिरी, सुमित गोस्वामी, बच्चन आर्य, रविन्द्र नेगी, पवन सिंह महरा

बलवंत सिंह नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *