वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में यातायात एवं डायवर्जन प्लान
दिनांक 19 जून 2026 को वीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत कैंची धाम, रातीघाट एवं भवाली क्षेत्र में यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु निम्न यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी—
1. वीआईपी फ्लीट के जनपद नैनीताल सीमा में प्रवेश से पूर्व अल्मोड़ा/रानीखेत की ओर से कैंची, भवाली एवं भीमताल जाने वाले वाहनों को क्रमशः क्वारब पुल एवं खैरना पुल पर अस्थायी रूप से रोका जाएगा।
2. हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवाओं से संबंधित भारी वाहन भीमताल तिराहा रानीबाग-भीमताल मार्ग से अपने निर्धारित रूट पर संचालित होंगे। अन्य भारी एवं हल्के वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे।
3. भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यातायात दबाव को देखते हुए ज्योलीकोट की ओर से आने वाले वाहनों को आवश्यकता अनुसार मस्जिद तिराहा, भवाली पर रोका जाएगा।
4. बाहरी जनपदों एवं राज्यों से वाया भीमताल कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों के निजी वाहनों को विकास भवन पार्किंग, भीमताल में पार्क कराया जाएगा। वहां से श्रद्धालुओं को स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम एवं भवाली भेजा जाएगा।
5. वाया गेठिया-नैनीताल मार्ग से कैंची धाम आने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को सैनेटोरियम पार्किंग, भवाली में पार्क कराया जाएगा। यहां से स्थानीय शटल सेवा द्वारा कैंची धाम भेजा जाएगा। इस दौरान उक्त मार्ग पर दुपहिया टैक्सी वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। फ्लीट के कैंची धाम से प्रस्थान करने के 10 मिनट पूर्व शटल वाहनों को शिप्रा पुल पर रोका जाएगा।
6. फ्लीट के आवागमन के दौरान निर्धारित मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों हेतु आवश्यकतानुसार जीरो जोन व्यवस्था लागू की जाएगी।
जनहित में अपील
समस्त पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु निर्धारित यातायात एवं डायवर्जन प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
मीडिया सेल
जनपद नैनीताल
