उत्तराखंड: शासन ने विभिन्न जिलों के 36 खाद्यान्न गोदामों के अनुरक्षण और 6 गोदामों में क्रेटस के निर्माण की स्वीकृति दी

उत्तराखण्ड शासन ने विभिन्न जिलों के 36 खाद्यान्न गोदामों के अनुरक्षण और 6 गोदामों में क्रेटस के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इस प्रशासकीय स्वीकृति के लिए पहली किश्त के रूप में लगभग 8 करोड़ 77 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

सीएम धामी का जताया आभार

खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण के लिए प्रदेश के पौड़ी गढ़वाल के 5 खाद्यान गोदाम, टिहरी गढ़वाल के 6, चंपावत के 3, उत्तरकाशी के 9, नैनीताल के 6, बागेश्वर के 7 खाद्यान गोदाम और उत्तरकाशी जनपद के 6 गोदामों के क्रेटस निर्माण कार्य के लिए धनराशि जारी की गई है। वहीं खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण और क्रेटस निर्माण के लिए धनराशि जारी करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत होगी

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खाद्यान गोदामों के अनुरक्षण के लिए धनराशि जारी होने पर अब खाद्य विभाग और राशन डीलरों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही खाद्यान खराब होने से बचेगा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *