Daily horoscope: 8 अक्टूबर 2025 राशिफल

मेष: आज पूर्णता का दिवस है. विद्यार्थी एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे. व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे. जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

वृष: आज आपको उत्साहवर्धन किये जाने की संभावना है. आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी. आपका व्यय आय से अधिक होगा. खान-पान के मामले में सावधान रहें. विद्यार्थी निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे, खान पान का ध्यान रखें, भगवान गणेश के मंत्र का जाप करें।

मिथुन: आज आप अधिक धन कमाएंगे. आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी. आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे. अपने बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे. फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचूअल फंड में निवेश करेंगे. आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

कर्क: आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा. व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे. विद्यार्थी अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे. आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह: आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है. आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी. विद्यार्थी पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे. कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे।

कन्या: आप बहुत दिनों से रूके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे. यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है. आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे. जरूरतमंद लोगों की सहायता करें. गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें. अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है. भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें. आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला: आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे. अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे. अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें. अन्यथा किसी गुप्त रोग या मूत्र संबंधी रोग होने की संभावना  है. कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख-सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है.

वृश्चिक: संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा. सट्टे से लाभ होगा. विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे. आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे. व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा. जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

धनु: आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा. अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा. प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी. आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे. विद्यार्थी एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे. व्यापारी वर्ग नये उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे. नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।

मकर: आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है. आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लाॅट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा. आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. विद्यार्थी अपनी एकाग्रता खो सकते हैं.

कुंभ: आज कड़ी मेहनत करने का दिन है. किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा. आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. प्रेम करने वाले प्रेमी युगलों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. यह समय किसी नये व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

मीन: आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है. आप यदि किसी नये घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा. घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा. आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *