स्मार्ट पुलिसिंग के लिए एसएसपी मंजूनाथ टीसी की नई पहल, जवानों ने थानों में मंगलवार को किया परेड व शस्त्राभ्यास, दिया फिटनेस का मजबूत संदेश
SSP NAINITAL के निर्देश पर मंगलवार को जनपद के सभी थानों में मंगलवार की परेड का हुआ आयोजन,
फिटनेस तथा स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर,
SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जवानों की फिटनेस और स्मार्ट पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मंगलवार को जनपद के सभी थानों में *परेड तथा शस्त्र हैंडलिंग करवाने के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में आज दिनांक 18.11.2025 को जनपद के कोतवाली हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, मल्लीताल, कालाढूंगी मुखानी, काठगोदाम, चोरगलिया, तल्लीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, बेतालघाट में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में मंगलवार की परेड तथा कर्मचारियों को शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया।
हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्री मनोज कुमार कत्याल द्वारा परेड में प्रतिभाग कर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया गया, तथा फिटनेस के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी व लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल द्वारा भी मुखानी व लालकुआं में जवानों को परेड बहुत शास्त्राभ्यास कराया गया।
परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र द्वारा कोतवाली हल्द्वानी भोजनालय का निरीक्षण कर जवानों के साथ भोजन का स्वाद लेकर प्रतिदिन और अधिक गुणवत्ता भोजन बनाने के निर्देश दिए गए।
मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस
