ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का द्वितीय चरण का आधारभूत प्रशिक्षण सम्पन्न
पंचायती राज विभाग के सौजन्य से चौखुरी व पुभाऊं न्याय पंचायत में ग्राम पंचायतो का राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2025-26 ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का द्वितीय चरण का आधारभूत प्रशिक्षण दिनांक 26/12/25 से 31/12/2025 तक प्रशिक्षण रहा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण महिला उत्थान समिति अल्मोड़ा के प्रशिक्षकों के द्वारा ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों को समापन दिवस पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना के बारे में। 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के प्रावधान के बारे में, ई ग्राम स्वराज पंचायत पोर्टल एवं एप्लीकेशन के बारे में, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 व सतत विकास लक्ष्य 9 थीम मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के बारे में विस्तार से बताया गया मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर आनंद बिष्ट प्रेम लटवाल अरविंद बिष्ट व सहायक प्रशिक्षक के तौर पर प्रकाश तिवारी हिमांशु पांडेय हरीश गहतोड़ी विजय फर्त्याल शिवराज सिंह रहे।
प्रशिक्षण में समस्त न्याय पंचायतों के ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्य मौजूद रहे।
