सांस्कृतिक नगरी में भव्य रूप से मनाया जाएगा हिन्दू सम्मेलन 

सांस्कृतिक नगरी में भव्य रूप से मनाया जाएगा हिन्दू सम्मेलन 

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में भव्य हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बुधवार को सम्मेलन के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता हुई। आयोजकों ने बताया कि 22 फरवरी को अल्मोड़ा के सिमकनी खेल मैदान में आयोजित सम्मेलन को भव्य रूप दिया जाएगा। वहीं, नगर में बाइक रैली भी निकाली जाएगी। 

सिमकनी खेल मैदान में सम्मेलन का होगा आयोजन 

   नगर के एक होटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि एसएसजे परिसर के सिमकनी खेल मैदान में सम्मेलन का आयोजन किया गया जाएगा। बताया कि लक्ष्मेश्वर तिराहे से लेकर चौघानपाटा होते हुए सिमकनी मैदान तक बाइक रैली निकाली जाएगी। वहीं, सम्मेलन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बताया कि सम्मेलन सांस्कृतिक जागरण, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। 

इस अवसर पर मौजूद रहे

यहां चंद्र प्रकाश फुलेरिया, पार्षद अमित साह मोनू, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, कैलाश गुरुरानी, देवाशीष नेगी, मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक, बिना नयाल, हेमा कांडपाल, गीता जोशी, रूप सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *