दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का जोरदार स्वागत,मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे गृह जनपद

दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का जोरदार स्वागत,मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे गृह जनपद

हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचे। दर्जा मंत्री बनने के बाद प्रथम बार गृह जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। नगर के सिकुड़ा बैंड से मालरोड तक स्वागत रैली निकाली।  

निकली स्वागत रैली 

    शनिवार को दर्जा मंत्री बनने के बाद गोविंद सिंह पिलख्वाल अल्मोड़ा पहुंचे। यहां सिकुड़ा बैंड के पास कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद स्वागत रैली निकाली अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान दर्जा मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही उन्हें आज यह पद मिला है। उन्होंने रैली के दौरान जनता का भी अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में देश और राज्य लगातार प्रगति की ओर है। वहीं, नगर के निजी होटल सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

इस अवसर पर उपस्थित जन

यहां स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, जिला महामंत्री दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, किरन पंत, ललित लटवाल, कुंदन लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, पंकज भाकुनी, प्रकाश बिष्ट, संजय बिष्ट, अमित साह मोनू, कैलाश गुरुरानी, हरीश कनवाल, नीरज सांगा, मनोज तिवारी, अमित बिष्ट, अभिषेक जोशी, प्रदीप मेहता, आनंद कनवाल, अर्जुन बिष्ट, चंदन बहुगुणा, सौरभ वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *