पांडे दंपति ने पर्वतीय महापरिषद को दान किये दो जंबो साइज कूलर
…………….
नैनीताल निवासी वर्तमान में लखनऊ में निवास कर रहे समाजसेवी एवं भारतीय वायुसेना से सेवा निवृत्त फ्लाइंग ऑफिसर भुवन प्रकाश पांडे और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमला पांडे समाज के प्रति बराबर अपने कर्तव्यों को निभाते रहे हैं। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में पांडे दंपति विशेष रूप से रूचि लेकर सहयोग करते रहे हैं। मुसीबत में रहे सर्वसमाज के परिवारों की आर्थिक मदद के साथ साथ सामाजिक संस्थाओं की भी मदद करते हैं। भयंकर गर्मी को देखते हुए उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों की शीर्षस्थ संस्थान पर्वतीय महापरिषद को दो जंबो साइज कूलर अपने पूज्य पिताजी के श्री पूरन चंद्र पांडे की स्मृति में दान किया साथ ही श्री रामलीला समिति महानगर को चार जंबो साइज कूलर वह वह रामलीला मैदान के प्रांगण में आम लोगों के लिए वाटर फिल्टर के साथ वाटर कूलर स्थापित करवाया। साथ ही श्री भुवन प्रकाश पांडे जी ने बताया कि वह शीघ्र ही उत्तराखंड महा परिषद को भी दो जंबो साइज के कूलर देने वाले हैं।
श्रीमती एवं श्री पांडे के इन नेक एवं जनकल्याण के कार्यों के प्रति पार्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी सहित साहित्यकार कौस्तुभ आनंद चंदोला, महेंद्र रावत, के.एन. पांडे, महेंद्र पन्त, देवेंद्र मिश्रा, गोविंद बोरा, शंकर पांडे, कैलाश बिनवाल, आनंद कपकोटी, जी. डी भट्ट, ख्याली सिंह काड़ाकोटि, के. सी.पन्त,पुष्कर सिंह नयाल धार्मिक प्रकोष्ठ के प्रभारी पंडित विशन दत्त जोशी , धार्मिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंडित नारायण दत्त पाठक, पंडित रमेश चंद्र उपाध्याय महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी सुमन रावत,जानकी अधिकारी,राधिका बोरा, भारती कांडपाल, उत्तराखंड महा परिषद के अध्यक्ष हरीश पंत,भरत बिष्ट एवं उनके सहयोगियों सहित श्री रामलीला समिति, महानगर की समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्यों ने आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु रहने की कामना की है।
