अल्मोड़ा: दुपहिया वाहनों के लिए एल साह रोड मेले के दौरान पूरी तरह खोली जाए, सभाषदों व स्थानीय लोगों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा। इन दिनों नगर में नंदा देवी मेला की तैयारी चल रही है। वहीं आज एन डी डी वार्ड सभाषद सौरव वर्मा और बालेश्वर वार्ड सभाषद जगमोहन बिष्ट के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि नन्दादेवी मेले के दौरान के दौरान एन टी डी से मिलन चौक तक एल आर साह रोड दो पहिया वाहन चालकों के लिए पूरी तरह खोली जाए।जिससे कि मोहल्ला एन टी डी ,रानीधारा, हीराडु़ंंगरी, पोखरखाली,ढूंगाधारा व एडम्स क्षेत्र के निवासियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

हर साल आती है समस्या

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी विगत वर्षों मेले के दौरान इस सड़क को बन्द करने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

कई लोग रहे शामिल

ज्ञापन के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों के लिए मेले के दौरान इस सड़क को यथावत खोला जाए।ज्ञापन देने वालों में आलोक बिष्ट,मुकेश नेगी,दर्शन रावत,पंकज काण्डपाल,शंभू बिष्ट,सोनू मटियानी,निशांत कपूर,मुकेश पांडे,भुवन तिवारी, महेन्द्र बिष्ट,राजीव गुरूरानी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *