अल्मोड़ा: रविवार को नगर में समय सुबह आठ बजे से तीन बजे तक लागू रहेगी वन वे यातायात व्यवस्था

    
      रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कल दिनांक- 09 जुलाई, 2023 (रविवार) को नगर अल्मोड़ा में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधीन आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभाग) के पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती थी, उक्त यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है, जो निम्नवत है।

सुबह 8:00 बजे से दिन के तीन बजे तक लागू रहेगी वन वे व्यवस्था
                
कल दिनांक- 09.07.2023 (रविवार) को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधीन आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभाग) के पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा तिथि प्रस्तावित है, उक्त के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर के माल रोड में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं निर्बाध रखने हेतु वन वे यातायात व्यवस्था समय प्रातः 8:00 बजे से समय- 15.00 बजे तक लागू रहेगी।

समस्त जनता से किया अनुरोध

         समस्त जनमानस से अनुरोध है कि कल दिनांक- 09.07.2023 (रविवार) को नगर अल्मोड़ा में समय-15.00 बजे तक लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *