अल्मोड़ा: बूथ संख्या 54 पर डिजिटल रैली के माध्यम से सुनागया मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम

मंगलवार के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरा बूथ सबसे मजबूत डिजिटल रैली के माध्यम से भोपाल से पूरे देश के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।  वर्चुअल बैठक में बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अल्मोड़ा के शक्तिकेन्द कपिलेश्वर के सिलखोडा असोटा मे ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रेम लटवाल और जिला मीडिया,राजेंद्र बिष्ट, ग्रामीण मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष  कन्हैया बिष्ट बूथ अध्यक्ष  गोविन्द बोरा,अनूप,सुरेश लोहनी,बबलू,अशोक जोशी, मण्डल महामन्त्री कमल अधिकारी, व अन्य कार्यकर्ताओ  ने कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल द्वारा  इस डिजिटल रैली को सुना एवं देखा गया।

घर घर संपर्क अभियान किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे बूथ का कार्यकर्ता बहुत मेहनत के साथ कार्य कर रहा है और अपने बूथ को लगातार मजबूती प्रदान कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी आज जो अपने शीर्ष मुकाम पर है वह इन्हीं बूथों के कार्यकर्ताओं के मेहनत से बूथ मजबूत है। जो बूथ संख्या 54 पर ग्रामीण मंडल अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया उसके बाद सभी कार्यकर्ताओ द्वारा घर घर सम्पर्क अभियान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *