मनीष खंडूड़ी ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मनीष खंडूड़ी


मनीष खंडूड़ी ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। इसकी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।

सोशल मीडिया में दी जानकारी

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस पार्टी को त्याग दिया है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में उन्होंने बताया कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा से लिया गया है।

जल्द ही बीजेपी ज्वाइन करेंगे मनीष खंडूड़ी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही वो भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे और बीजेपी पौड़ी सीट से उन्हें टिकट भी दे सकती है । कांग्रेस के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी का जन्म पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के घर 16 अक्टूबर 1968 को हुआ। वह पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे है और उनकी बहन ऋतु खंडूरी भी फिलहाल बीजेपी मे है और कोटद्वार से विधायक है और इसके साथ ही फिलहाल विधनसभा अध्यक्ष भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *