“बीमा क्या है: करियर और सुरक्षा” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित


लखनऊ, 25 जुलाई। लखनऊ बीमा संस्थान के तत्वावधान में सीतापुर रोड स्थित डॉ. एल. पी. लाल कॉलेज के सभागार में “बीमा क्या है: करियर और सुरक्षा” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से आए बीमा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बीमा के महत्व, आर्थिक सुरक्षा तथा करियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


सेमिनार का उद्घाटन भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), मुंबई के कार्यकारी निदेशक श्री सलिल विश्वनाथ तथा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, चेन्नई के महाप्रबंधक श्री आर. के. अरोरा ने दीप प्रज्वलित कर किया।


मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक समृद्धि और सुरक्षा उसके नागरिकों की आर्थिक सुरक्षा पर निर्भर करती है। बीमा केवल आर्थिक क्षति की भरपाई का माध्यम नहीं, बल्कि परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में आत्मनिर्भर बनाए रखने का प्रभावी साधन है। उन्होंने कहा कि विकसित देशों में बीमा को जीवन का आवश्यक अंग माना जाता है, जिससे किसी भी आकस्मिक संकट की स्थिति में परिवारों को आर्थिक असुरक्षा का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के उप महाप्रबंधक श्री एस. एस. सिंधु, नेशनल इंश्योरेंस के श्री चंद्रशेखर शर्मा, एलआईसी लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सर्वेश कुमार शुक्ला, लखनऊ बीमा संस्थान के काउंसिल सदस्य श्री यू. पी. सिंह, सह सचिव श्री देवेंद्र मिश्रा तथा मानद महासचिव श्री ए. पी. सराफ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बीमा क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाओं से अवगत कराया।
सेमिनार में अमित कपूर,एस.जी.पी. त्रिपाठी , अमर शर्मा, श्री पी. एन. गुप्ता, बी. सी. श्रीवास्तव, श्री महेश साहू ,एस एन दीक्षित,कबीर अहमद,अनिल कुमार सिंह,सी.पी पांडे, नरेंद्र मिश्रा,सर्वजीत सिंह बोरा,सुनील भटनागर, संजीव शर्मा सहित बीमा क्षेत्र के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन राम विलास यादव ने किया।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक श्री एस. एन. श्रीवास्तव ने लखनऊ बीमा संस्थान एवं सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए करियर विकल्पों से परिचित कराने के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देवेन्द्र मिश्रा। मो सं 9415560130

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *