शक्तिशाली इम्यूनिटी बूस्टर आंवला, कई पोषक तत्वों से भरमार

Benefit of Amla , good food

शक्तिशाली इम्यूनिटी बूस्टर आंवला, कई पोषक तत्वों से भरमार

आंवला सबसे पावरफुल इम्यूनिटी बूस्टर है यह छोटा फल, जो लिवर की गंदगी को बाहर निकाल फेंकता है और एसिडिटी-गैस को खत्म करता है। गर्मियों के मौसम में सेहत को बेहतर बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है। इस मौसम में, खाने-पीने से लेकर घूमने-फिरने के दौरान भी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आपको हैरानी होगी कि एक छोटा सा हरा फल इस मौसम में सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकता है। यह फल आंवला है। आंवला स्वाद में बेहद खट्टा होता है, लेकिन सेहत के लिए उतना ही ज्यादा लाभकारी होता है। नियमित रूप से आंवला का सेवन किया जाए, तो कई खतरनाक बीमारियों से निजात मिल सकती है।

भागदौड़ भरी ज़िंदगी में स्वस्थ रहना एक चुनौती

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में स्वस्थ रहना एक चुनौती बन गया है। हम जितना दौड़ते हैं, सेहत को उतना ही पीछे छोड़ते जा रहे हैं। लेकिन ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी “स्वास्थ्य ही धन है”। असल में यही सच है। स्वस्थ शरीर ही हमें सुखी और सफल ज़िन्दगी जीने की ताकत देता है। और स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका है अपने खानपान का ध्यान रखना।
अच्छे सेहत के लिए हमें क्या करना चाहिए, अश्वथा ट्री बुक्स की ‘द स्टोरी ऑफ च्यवनप्राश’ किताब में बखूबी बताया गया है। अश्वत्था ट्री की डायरेक्टर और राइटर तुलिका सिंह ने अपनी इस किताब के माध्यम से बताया है कि हमारे सेहत के लिए जरुरी च्यवनप्राश की कहानी क्या है। अच्छे सेहत अपनाने के लिए आपको ऐसे जानकारियों से जुड़ने की जरुरत है।

कई पोषक तत्वों से भरमार है आंवला

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार आंवला में विटामिन सी समेत पोषक तत्वों की भरमार होती है, जिसकी वजह से इसे इम्यूनिटी बूस्टर माना जा सकता है। आंवला का जूस पीने से भी इम्यून सिस्टम को दुरुस्त किया जा सकता है। आंवला का सेवन मुरब्बा बनाकर भी कर सकते हैं। आंवला सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है। कई रिसर्च में यह बात पता चली है कि आंवला का जूस लिवर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आंवला के जूस में कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लिवर को डीटॉक्स कर उसमें जमी गंदगी को बाहर निकाल फेंकते हैं। इससे लोगों को लिवर हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। आंवला को गर्मियों के मौसम में पेट की सेहत के लिए वरदान माना जा सकता है।

डाइजेशन सिस्टम को करता है दुरुस्त

आंवला का जूस डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त कर सकता है। पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों को आंवला का जूस जरूर पीना चाहिए। यह जूस ब्लॉटिंग, अपच, गैस जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाने में कारगर हो सकता है। आंवला का मुरब्बा बनाकर खाने से भी सेहत को जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। आंवला का जूस हार्ट हेल्थ के लिए वरदान माना जा सकता है। यह जूस कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में जाकर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही हार्ट डिजीज से बचाव कर सेहत को दुरुस्त कर सकता है। इसके अलावा आंवला का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि हार्ट डिजीज के मरीज आंवला का जूस पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भी डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *