राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में ऑनलाइन क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित
राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ऑनलाइन क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
जन जागरूकता रैली निकाली
इस दौरान योग , भाषण प्रतियोगिता , पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता , स्वच्छता अभियान , नशीली दावाओं के प्रयोग के विरुद्ध जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इस विशेष दिन पर डॉ सीमा प्रिया द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं उसकी हानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्राचार्य प्रोफेसर एल.पी. वर्मा द्वारा भारत को नशा मुक्त बनाने में युवाओं और महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बात की गई! वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. अनुपमा तिवारी ने युवाओं में बढ़ते स्ट्रेस , बेरोजगारी को नशे के लिए जिम्मेदार बताया । अंत में समस्त महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्त भारत शपथ ग्रहण करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया ।
इस अवसर पर उपस्थित जन
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एल.पी. वर्मा , प्रो. अनुपमा तिवारी , डॉ. सीमा प्रिया (नोडल एंटी ड्रग) , डॉ प्रकाश चंद्र जांगी , डॉ. दीपिका आर्या , श्री छत्रसिंह कठायत , श्री राजेंद्र चंद्र पांडे , श्री कमल सिंह बनकोटी , श्री हेमंत सिंह मनराल , श्री विनोद रतन एवं कार्यालय कार्मिक श्री अनुज कुमार , प्रवीण कुमार बोरा एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थिति रही।
