विवादित बोल पर लाल बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ankahi smritiyan logo ..photo free image.com


विवादित बोल पर लाल बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा में हिन्दू सम्मेलन के दौरान विशेष समुदाय पर विवादित बोल बोलने वाले लाल बाबा पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने बाबा पर धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने समेत विभिन्न धाराओं में मुकमदा दर्ज हुआ है।

विडियों भी हो रहा जमकर वायरल

  एसएसजे परिसर के सिमकनी खेल मैदान में विरोट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ था। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चों समेत भाजपा नेता और आरएसएस के लोग मौजूद थे। इसी दौरान सम्मलेन में वक्ता के तौर पर लाल बाबा ने विशेष समुदाय पर विवादित बोल पर विवाद खड़ा हो गया। बाबा ने खुले मंच से विशेष समुदाय को उत्तराखंड छोड़ने और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर मारने की धमकी दी। वहीं, मामले का विडियों भी इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *