अल्मोड़ा: विकास आजीविका स्वायत्त सहकारिता हवालबाग ने 2022-2023 में अर्जित किया लाखों का लाभ, महिलाओं से कमाया लाभांश

AnkahiSmritiyan_logo

अल्मोड़ा में कल ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना द्वारा संचालित संगम आजीविका स्वायत्त सहकारिता, हवालबाग, अल्मोड़ा की आठवीं वार्षिक आम सभा बैठक का आयोजन किया गया।

सहकारिता द्वारा वर्ष 2022- 2023 का बताया लाभ

इस बैठक में सहकारिता द्वारा 2022-2023 में किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण सहकारिता अध्यक्षा मुन्नी मुस्यूनी द्वारा प्रस्तुत किया गया। सहकारिता द्वारा वर्ष 2022- 2023 में 18,00,621 का टर्नओवर किया गया। जिसके सापेक्ष 1,34,528 का लाभ अर्जित किया गया। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना अल्मोड़ा के सहायक प्रबंधक संदीप सिंह द्वारा परियोजना की योजनाओ व कार्यों के विषय में उपस्थित शेयरधारकों को अवगत कराया गया। साथ ही समूह स्तर पर उद्यम स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया। जिससे समूह सदस्यों की आजीविका बढ़े और ग्रामीण स्तर पर रोजगार प्राप्त हो सके। ब्लॉक समन्वयक भारत गैरोला द्वारा सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए परियोजना द्वारा योजनाओं का लाभ लेने को कहा गया और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही। विकासखंड हवालबाग अनुश्रवण मूल्यांकन एवं वित्त सहायक भारत जोशी द्वारा परियोजना द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में अवगत कराया। सहायक प्रसार कृषि एवं पशुधन कमल जोशी द्वारा सभी सदस्यों को कृषि संबंधित जानकारियां दी गई।

समूहों को लाभांश चेक व पुरुस्कार देकर किया सम्मानित

वार्षिक आम सभा में अत्यधिक व्यवसाय करने वाले समूहों को लाभांश चेक व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरूस्कार जागृति समूह उडयारी, द्वितीय पुरस्कार रोशनी समूह घनेली व तीसरा पुरस्कार एकता समूह घनेली को उनके व्यवसाय के आधार पर दो प्रतिशत का लाभांश वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *