अल्मोड़ा: साहित्यकर त्रिभुवन गिरी महाराज को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान योजना के तहत गुमानी पंत पुरस्कार से किया जाएगा अलंकृत

अल्मोड़ा के साहित्यकर त्रिभुवन गिरी महाराज को उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान योजना के तहत गुमानी पंत पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा।

तीस जून को किया जाएगा सम्मानित,

साहित्यकार त्रिभुवन गिरी महाराज का चयन उत्तराखंड भाषा संस्थान की राष्ट्रीय स्तर की चयन समिति ने किया है। त्रिभुवन गिरी महाराज को कुमाऊनी बोली भाषा में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन एवं अनवरत इन बोली कि साहित्य सेवा के लिए चुना है। संस्थान द्वारा माननीय मुख्यमंत्री व माननीय भाषा मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं प्रदेश के मूर्धन्य साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति में उक्त योजना के अंतर्गत चयनित त्रिभुवन गिरी महाराज को भी 30 जून 2023 को सम्मानित क्या जाएगा। त्रिभुवन गिरी महाराज का चयन किए जाने पर अल्मोड़ा के साहित्यकारों ने हर्ष जताया है।

लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के पदाधिकारियों ने एवं अल्मोड़ा के साहित्यकारों ने जताया हर्ष

त्रिभुवन गिरी महाराज श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में लगभग 35 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं और रंगमंच के क्षेत्र में भी अपना योगदान देते हैं एवं कुमाऊंनी साहित्य में उनका योगदान स्मरणीय है श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के पदाधिकारियों ने एवं अल्मोड़ा के साहित्यकारों ने हर्ष जताया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *